Sunday, December 3, 2017

मुलाक़ात

मैं तुझसी तो नहीं
तू मुझसा भी नहीं

क्यों तुझ जैसी आज मैं लगती हूँ
सिर्फ होंठों से नहीं, पूरे बदन से हसती हूँ

आईने में झाँका तो तू था
किताब के पन्नो में भी

गाने के बोल में तू था
मेरी बेवजह बोली बातों में भी

क्या रूह में बस जाना इसे कहते हैं?
या इश्क़ का तेज़ बुखार चढ़ा है?

एक मुलाक़ात में ये हाल हुआ है
अगली बार फ़ना होने की दुआ है 

No comments:

Post a Comment